– आज दिनांक 19.02.2021 को थाना मोतीगंज के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली तथा गार्द के उत्कृष्ट टर्नआउट वाले आरक्षी को उत्तम प्रविष्टि दी तत्पश्चात थाना परिसर के आरक्षी बैरक, भोजनालय, कार्यालय, भवन एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के आवासीय भवनों, भोजनालय, शौचालय, कार्यालय आदि को स्वच्छ रखनें, विवेचना निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, लावारिस तथा मुकदमाती मालों के निस्तारण, वांछित अभियुक्तो, इनामिया, जिला बदर, एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। थाने पर उपस्थित उपनिरीक्षकों व आरक्षियों से शास्त्रों के खोलने जोड़ने व शास्त्रो के बारे में जानकारी ली तथा शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। *इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज श्री अशोक कुमार तथा थाने के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
