ब्यूरो चीफ आशीष सिंह के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
दरियाबाद, बाराबंकी।
14/02/2021
जनपद के दरियाबाद क्षेत्र में आओ चले अखिलेश के संग कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश महासचिव व लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता करुणेश त्रिवेदी के डी ने आज दिनांक 14 फरवरी 2021 को जनपद बाराबंकी के विधानसभा दरियाबाद के क्षेत्र में ग्राम सभा उदवत नगर , अकबरपुर, खजूरी ,सनौली , कोटवा सड़क, में चौपाल लगाकर जनसंपर्क किया।
करुणेश द्विवेदी केडी ने मिशन 2022 के लिए समाजवादी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने के अपील की । केडी ने लोगों को समाजवादी नीतियों और पार्टी की उपलब्धियों के बारे में विशेष चर्चा करते हुए लोगों को जागरुक किया। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर कस्बा कोटवा सड़क के दुकानदारों ने केडी का भव्य स्वागत फूल माला पहनाकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का दिलासा दीया। इस मौके पर समाजसेवी शुभम ठकराल, हरिओम रावत, छंगा यादव, शैलेंद्र रावत, आकाश, बीज भंडार अवधेश कुमार, अर्जुन रावत ,सुमित निगम ,सचित कौशल, डॉ एम एल साहू आदि तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel