
🚓🚓🚓🚓🚓🚓🚓🚓🚓🚓🚓
आज दिनांक 05-02-2021 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा परेड व आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात आरटीसी परिसर, बैरक भोजनालय, स्नानागार का निरीक्षण किया व साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस लाइन में आरक्षी बैरक, मेस, पुलिस जलपान गृह, आरक्षी आवास, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, GD कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रूम, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया तथा जो भी कमी पाई गई उसके संबंध में संबंधित को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया और पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई रखने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री मुन्ना उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री यसवंत प्रताप सिंह, परिवहन शाखा प्रभारी,आरटीसी प्रभारी,तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा
सम्पर्क सूत्र 9151814943
CMD News Newspaper & Live News Web Channel