गोंडा: गिरफ्तार अभियुक्त- 01. कुन्नू पुत्र लियाकत नि0 घरवारजोत थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा। पंजीकृत अभियोग- 01. मु0अ0स0ं-47/21, धारा 41.413.419.420 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा। बरामदगी- 01. 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल। संक्षिप्त विवरण- दिनांक 28.01.2021 को थाना को0 देहात के उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा मय हमराह के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त कुन्नू को नम्बर प्लेट बदलकर चोरी की मोटरसाइकिल चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि यह बाइक 04 वर्ष पूर्व उसने जनपद अयोध्या से चुरायी थी जिसका नं0 प्लेट बदलकर चला रहा था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार कर्ता टीम- 01. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा। 02. हेड का0 बालेन्द्र प्रताप सिंह। 03. हेड का0 राजकिशोर। 04. का0 राहुल यादव। ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
