आज दिनांक 26/1/2021को गोंडा जनपद के व्यापार मंडल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गोंडा द्वारा 5 किसानों को झंडारोहण के पश्चात नवीन सब्जी मंडी उतरौला रोड पर सम्मानित किया । सम्मानित होने वाले किसानों में मोहम्मद हनीफ श्याम किशोर हरिप्रसाद अलफू मायाराम मुख्य रूप से शामिल रहे।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री/ जिला प्रभारी जगदीश रायतानी ने सबको बधाई देते हुए किसानों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला अध्यक्ष मंसूर अहमद शमसी ने कई वर्षों से कार्यक्रम करा रहे प्रदेश मंत्री जिला महामंत्री हामिद अली राइनी एवं राहत अली राइनी का आभार व्यक्त किया।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
