लेखपाल दीपा सैनी ससपेंड
भ्रस्टाचार के खिलाफ डीएम मार्कंडेय शाही का जीरो टॉलरेंस जारी है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटने के लिए लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत संज्ञान में आते ही डीएम श्री शाही ने ग्राम बिसवां गणेश, खरहटिया, विकासखंड पंडरीकृपाल की लेखपाल दीपा सैनी को सस्पेंड करते हुए संबन्धित लेखपाल के खिलाफ जांच बैठा दी है तथा लेखपाल के पर्वेक्षनीय अधिकारियों की भूमिका तथा नियंत्रण में शिथिलता के लिए भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि आज दोपहर ग्राम बिसवां गणेश, खरहटिया, की लेखपाल दीपा सैनी द्वारा रिश्वत मांगने का प्रकरण संज्ञान में आया था जिस पर डीएम ने कार्रवाई की है ।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारीके साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
