
संवाददाता अमन कुमार शर्मा
उत्तर प्रदेश बहराइच- बिहार में भाजपा की विजय की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाना शुरु कर दी ढोल तमाशे और एक दूसरे को बधाइयां दी पूर्व विधायक एवं नानपारा की भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति दिलीप कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्वनाथ मंदिर पुरानी तहसील के पास पहुंच कर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाया राह चलते लोगों को रोक करके बिहार में भाजपा की जीत पर लोगों में लड्डू का वितरण किया l इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नानपारा अजय कुमार गुप्ता, कैलाश मद्धेशिया, मंजूर अहमद, अरविंद चौधरी , विनय प्रकाश आर्य, दीपक श्रीवास्तव, विपिन सिंह , अशोक कुमार जयसवाल ,प्रकाश वीर गुप्ता आनंद रस्तोगी आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे l

CMD News Newspaper & Live News Web Channel