जिला संवाददाता बहराइच सूरज कुमार त्रिवेदी की रिपोर्ट

बहराइच जिले के ब्लाक मिहींपुरवा के पृथ्वी पुरवा (हरखापुर )गांव के रहने वाले सियाराम तिवारी ने बताया कि उसके बड़े बेटे रजनीश कुमार तिवारी का चाल चलन ठीक नहीं है हर दिनों किसी ना किसी ग्रामवासी के साथ मारपीट कर गाली गलौज करता है जिससे तंग आकर पिता ने मुर्तिहा थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें बताया कि मेरे बड़े बेटे रजनीश तिवारी झगड़ालू किस्म का है और आए दिन किसी न किसी के साथ झगड़ा व मारपीट करता है जिस के संबंध में उन्होंने थाना अध्यक्ष महोदय को प्रार्थना पत्र दिया और मांग की यदि मेरे बेटे द्वारा कोई भी अपराध होता है उसका जिम्मेदार और स्वयं होगा उसके छोटे भाई धनंजय तिवारी ने भी बताया कि हम सब लोग बेहद परेशान हैं उसकी स्वभाव को लेकर आए दिन किसी न किसी के साथ गाली गलौज मारपीट करने पर उतारा हो जाता है हम लोगों के लाख समझाने के बावजूद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा जिससे परेशान होकर थाना मुर्तिहा थाना अध्यक्ष महोदय को प्रार्थना पत्र देते हुए सियाराम तिवारी के छोटे बेटे धनंजय तिवारी ने बताया कि रजनीश तिवारी द्वारा किए गए किसी भी अपराध का स्वयं जिम्मेदार होगा

CMD News Newspaper & Live News Web Channel