Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / परामर्शदाता पद के लिए आवेदन आमंत्रित
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

परामर्शदाता पद के लिए आवेदन आमंत्रित

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ : 16/03/2026 प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलजोर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में बल्दू स्थित परिवार न्यायालय में रिक्त पदों पर परामर्शदाता की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में शासनादेश के निर्देशों के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
उन्होंने बताया कि जारी सूचना के अनुसार आवेदक के पास समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है तथा समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने की रुचि होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास मास्टर डिग्री और पारिवारिक मामलों में कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 35 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि परामर्शदाता का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस पद पर कार्य करने वालों को प्रतिमाह निर्धारित मानदेय प्रदान किया जाएगा, जिसमें प्रति कार्य दिवस के लिए एक हजार रुपये तथा अधिकतम 24,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरुष या महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की छाया प्रति संलग्न कर दिनांक 24 मार्च 2026 तक प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बल्दू के कार्यालय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply