रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच- जिले के तहसील नानपारा में तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा के वार्षिक चुनाव 2025-26 के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए निरंकार प्रसाद जायसवाल, जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, रामनरेश पांडे ने नामांकन किया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु नंदलाल जायसवाल, पतिराम गौतम, महामंत्री पद के लिए जैनम हुसैन, वंश गोपाल, हरि ओम शंकर शुक्ला, आनंद स्वरूप वर्मा, सियाराम और उपाध्यक्ष मध्य पद हेतु प्रमोद कुमार गुप्त, मगन बिहारी ने नामांकन दाखिल किया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु प्रेम कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद हेतु रामनिवास वर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन पद हेतु विनीत कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रकाशन हेतु सौरभ कुमार श्रीवास्तव, पुस्तकालय हेतु राम अचल सोनकर ने नामांकन किया। सदस्य वरिष्ठ समिति के लिए राजेश कुमार, राकेश कुमार वर्मा, अजय कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ वर्मा, चित्रा श्रीवास्तव और सदस्य कनिष्ठ समिति हेतु राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, जीवनलाल त्रिपाठी, रमाकांत वर्मा, राजेश कुमार आर्य, मनीष कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार दुबे ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को की जाएगी और चुनाव 19 फरवरी को संघ परिषद में होगा, जबकि परिणाम 20 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
