रिपोर्ट: विवेक कुमार श्रीवास्तव सम्पादक
जनपद बहराइच के तहसील नानपारा खण्ड विकास बलहा के ग्राम सभा बलहा के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय जो की एक ही प्रांगड़ में संचालित हैं बीती 26-27 दिसंबर की रात विद्यालय का स्टोर रूम व किचन का ताला तोड़कर साइकिल कुर्सी बाल्टी बर्तन सिलेंडर चूल्हा सोलर प्लेट लेकर अज्ञात फरार हो गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुइनुद्दीन खां ने कोतवाली नानपारा में लिखित पत्र सौप FIR पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
