रिपोर्ट – सुमित रस्तोगी

एसएसबी 42वीं वाहिनी ने नेपाली कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दिनांक 29.03.2024 को 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच- के उप कमान्डेंट प्रचालन श्री अनिल कुमार यादव के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा चौकी शिवपुरा के कार्मिकों द्वारा उ०प्र० पुलिस के साथ संयुक्त गश्त निकाली गई। गश्त के दौरान आसूचना के आधार पर सीमा स्तम्भ संख्या 654/13 के समीप 100 मीटर भारत की ओर लगभग 18:15 बजे एक युवक नेपाल से भारत की तरफ आते हुए देखा गया जो की साइकिल पर प्लास्टिक की तीन बोरी को लेकर कर आ रहा था। गश्ती दल ने युवक के पास आने का इंतजार किया और पास आते ही चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पूछने पर उसने अपना नाम रामधिरज सोनकर उर्फ़ पांचू उम्र 47 वर्ष पुत्र छेदी सोनकर, बक्शी गाँव, थाना-रुपैडिहा, जनपद-बहराइच तथा प्लास्टिक की बोरी में नेपाली कच्ची शराब होने के विषय में बताया। मै नेपाल से सस्ते दामो में कच्ची शराब खरीदकर अपने क्षेत्र में महंगे दामो में बेचकर अपना जीविको-पार्जन करता हूँ, मौके पर उपस्थित बल कर्मियों द्वारा नियमानुसार पकड़े गये व्यक्ति की जमा तलाशी के दौरान बोरी में कुल 112 लीटर नेपाली कच्ची शराब बरामद हुआ, बरामद 112 लीटर कच्ची शराब व अभियुक्त को माननीय सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रुपैडिहा जनपद-बहराइच के सुपुर्द किया गया। गश्ती दल में एसएसबी के मुख्य आरक्षी- सुभाष कुमार, गुलाम रशूल, नन्द किशोर साह एवं अन्य 03 कार्मिक तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के 06कार्मिक शामिल रहे। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बहराइच-। के कार्यवाहक कमांडेंट श्री पार्थ सारथी रॉय ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है हमारे जवानो द्वारा भारत नेपाल सीमा पर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसमे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं तथा अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए सीमा पर 24 घंटे तत्पर हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel