स्वाधीनता से स्वतंत्रता की ओर अमृत महोत्सव नानपारा नगर में मनाया गया।
मोहम्मद इरशाद//सीएमडी न्यूज़
मोहम्मद इरशाद//सीएमडी न्यूज़
बहराइच।। नानपारा नगर में आज दिनांक 15/12/2021 स्वाधीनता से स्वच्छता की ओर अमृत महोत्सव बहुत ही धूम-धाम और तीन विद्यालयों के बच्चों को एक साथ लाइनों में खड़ा करके मनाया गया जिसमें मौजूद अध्यापक गढ़ व श्री शंकर इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तीनों विद्यालयों के बच्चों को एक साथ रैली को निकाला गया रैली नानपारा के मुख्य मार्ग से होते हुए पुरानी बाजार, संगत टोला, गांधी पार्क राकेश टॉकीज, चिकवा टोला, कसगर टोला, मोहल्ला बाड़ा, इमाम गंज चौराहा से होते हुए बच्चों ने बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ भारत माता की जय जय-जय के नारे लगाते हुए और अमृत महोत्सव की खुशियां मनाते हुए नानपारा नगर में रैली बनाकर घूमे इस रैली में पुलिस बल का भी सहयोग मिला और बच्चों ने कई महापुरुषों के रूप भी अदा किया
CMD News Newspaper & Live News Web Channel