रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले के विभिन्न मंडलों में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्राओं में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। रामगांव मंडल में 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से राजा मिल चौराहे से शाहनवाजपुर बरुआ घाट तक तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। रिसिया मंडल में 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्लॉक रिसिया से गायत्री नगर तक पदयात्रा आयोजित होगी। नवाबगंज मंडल में 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज से घंटाघर तक नवाबगंज बाजार में तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। वहीं मटेरा मंडल में 12 अगस्त को सुबह 11 बजे से मटेरा बाजार से पूरे मार्केट क्षेत्र तक तिरंगा पदयात्रा का आयोजन होगा। इसमें भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मटेरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की संभावित प्रत्याशी स्वाती तिवारी पूर्व क्षेत्रीय कार्य समिति के सदस्य के भी शामिल होने की जानकारी दी गई है। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि तिरंगा पदयात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश देना है। पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
