Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: मिट्टी लदे डंपर को नायब तहसीलदार ने पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: मिट्टी लदे डंपर को नायब तहसीलदार ने पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

अवैध खनन एवं मिट्टी के परिवहन की शिकायतों के बीच नानपारा तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदे एक डंपर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। मामले में नानपारा थाने की जनरल डायरी में प्रविष्टि दर्ज की गई है। पुलिस जीडी में दर्ज विवरण के अनुसार, 10 अगस्त की रात नायब तहसीलदार नानपारा मथुरा प्रसाद हमराह कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान एक डंपर में मिट्टी लदी मिली। वाहन को रोककर पूछताछ की गई और आवश्यक कार्रवाई के लिए डंपर को नानपारा थाने लाया गया। डंपर को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। चालक स्वामीनाथ का बयान दर्ज किए गया है।

About cmdnews

Check Also

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 4/9/2026 महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं …

Leave a Reply

WhatsApp