Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: नानपारा में नवागत एसडीएम व सीओ से व्यापारियों, अधिवक्ताओं, मोहर्रम कमेटी और पत्रकारों की शिष्टाचार भेंट, कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं व विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: नानपारा में नवागत एसडीएम व सीओ से व्यापारियों, अधिवक्ताओं, मोहर्रम कमेटी और पत्रकारों की शिष्टाचार भेंट, कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं व विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

सीओ बोले— कानून तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने कहा— जनसुनवाई, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता

नानपारा में नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश अग्रवाल एवं पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) चित्रांशु गौतम से गुरुवार को व्यापारियों, अधिवक्ताओं, मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों तथा पत्रकारों ने शिष्टाचार भेंट कर नगर की कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

उद्योग व्यापार मंडल नानपारा के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपाधीक्षक चित्रांशु गौतम से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने नगर की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सीओ चित्रांशु गौतम ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या पर वे बिना संकोच सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी साझा करते हुए कहा कि व्यापारियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान कराया जाएगा।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सीओ चित्रांशु गौतम ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति सहयोग का विश्वास जताते हुए नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की। इस अवसर पर व्यापारियों ने बुके भेंट कर सीओ का स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल में तेज प्रकाश अग्रवाल, राजेश भीमराजिका, राजीव गोयल, सुरेश चंद्र साह, आनंद छापड़िया, जीशान, केशव पांडे, हाजी मुन्नन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में नवागत एसडीएम राजेश अग्रवाल से पत्रकारों ने औपचारिक मुलाकात कर उनकी कार्य प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि आम जनता के प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध सुनवाई, शिकायतों का त्वरित निस्तारण तथा शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी प्रशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बाढ़ की तैयारियों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 35 गांव बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अब तक दो समीक्षा बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं तथा तीसरी बैठक भी शीघ्र आयोजित की जाएगी, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने भी एसडीएम से शिष्टाचार भेंट कर न्यायिक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा तथा न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम से भी मुलाकात कर नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने नानपारा में रोडवेज बस स्टॉप के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। एसडीएम ने इस मांग पर सकारात्मक प्रयास का आश्वासन देते हुए व्यापारियों से स्थानीय समस्याओं पर नियमित फीडबैक भी लिया। इस दौरान समाजसेवी सुरेश शाह ने एसडीएम को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नदीम चौधरी, शफीक कुरैशी एडवोकेट, अरशद एडवोकेट सहित कमेटी के पदाधिकारियों ने भी एसडीएम से शिष्टाचार भेंट कर बुके भेंट किया। एसडीएम ने सभी वर्गों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर पत्रकार शकील अंसारी, अभिलाष श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, जयदीश श्रीवास्तव, वसीम हसन राजा, समाजसेवी सुरेश शाह, केशव पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 4/9/2026 महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं …

Leave a Reply

WhatsApp