Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस–2026 के अवसर पर रूपईडीहा में जागरूकता रैली, पोस्टर लोकार्पण एवं गोष्ठी का आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस–2026 के अवसर पर रूपईडीहा में जागरूकता रैली, पोस्टर लोकार्पण एवं गोष्ठी का आयोजन

बहराइच, 30 जुलाई 2026

विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस–2026 के अवसर पर विकास खंड नवाबगंज के रूपईडीहा क्षेत्र में मानव तस्करी की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से एक भव्य जागरूकता रैली, विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस जागरूकता पोस्टर का लोकार्पण तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी रूपईडीहा श्री हरेंद्र मिश्रा, एसएसबी इंस्पेक्टर श्री यशवीर सिंह, एएसआई विवश वणिक, एसआई जितेश सिंह, एसआई अब्दुल कादिर, रिया मौर्य, शालिनी एवं अनीता गौतम सहित पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस-2026 जागरूकता पोस्टर का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया गया तथा पोस्टर के माध्यम से मानव तस्करी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में रोसा संस्थान की ओर से जिला परामर्शदाता (बाल श्रम) विकास जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा एवं विनीता शर्मा , मानव सेना संस्थान से अर्जुन जी तथा अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं देहात संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत रूपईडीहा बाजार क्षेत्र में अभिभावकों, बच्चों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ भव्य जागरूकता रैली निकालकर की गई। रैली के माध्यम से मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश समुदाय तक पहुँचाए गए तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों को देने की अपील की गई।

रैली के उपरांत आयोजित गोष्ठी में मानव तस्करी की रोकथाम, प्रभावी रिपोर्टिंग, विभागीय समन्वय एवं ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रणाली सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर रोसा संस्थान के जिला परामर्शदाता (बाल श्रम) विकास जायसवाल ने बाल संरक्षण, बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं, बाल श्रम उन्मूलन अभियान तथा जनपद में बाल श्रम की रोकथाम हेतु सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया।

बैठक में उपस्थित पुलिस, एसएसबी, सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य विभागीय प्रतिनिधियों ने मानव तस्करी की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने, समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने तथा जनजागरूकता गतिविधियों को निरंतर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में मानव तस्करी के प्रति लोगों को जागरूक करना, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा संबंधित विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उसावा व म्याऊ में जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ बदायूं 4/9/2026 महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं …

Leave a Reply

WhatsApp