Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सफाई कर्मचारी का एक साथ दो बेटा बने पुलिस 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सफाई कर्मचारी का एक साथ दो बेटा बने पुलिस 

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज 

दिनांक -02-08-2026 गोंडा  उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी विकासखंड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत परसागोडरी मे कार्यरत अनरूध तिवारी सफाई कर्मचारी के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके बडे बेटे नवनीत तिवारी छोटा बेटा विनीत तिवारी दोनों का चयन अभी जल्द ही पुलिस के पद पर हुआ है उनके पिताजी सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं संघ को जानकारी मिलने पर फूल माला मिठाई लेकर सफाई कर्मचारी के बेटे व परिवार को फूल माला पहनाकर व भेंट कर संघ ने स्वागत किया अभी जल्द ही नवनीत तिवारी का चयन होमगार्ड में भी हो गया है लड़के के चाचा राम तिवारी सेना में मेजर हैं कर्मचारियों में खुशी की लहर है संघ के जिलाध्यक्ष ने भविष्य में अन्य कर्मचारियों के परिवार व बच्चों को कड़ी मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए आग्रह किया श्री तिवारी ने आश्वासन दिया कि जहां पर किसी भी कर्मचारी को आवश्यकता पड़ती है व संघ को याद करें संघ उसकी आवश्यकता को पूर्ण करेगा इस मौके पर जिला संगठन मंत्री उधो राम गौतम ब्लॉक अध्यक्ष हलधरमऊ रमेश सिंह ब्लॉक संगठन मंत्री भोले शंकर ब्लॉक संगठन मंत्री जुबेर अहमद ब्लॉक अध्यक्ष बभनजोत धर्मेंद्र वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष छपिया प्रदीप वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp