Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी)

बहराइच। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने छह उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार, नानपारा की उप जिलाधिकारी श्रीमती अमिता यादव का स्थानांतरण मिहींपुरवा (मोतीपुर) कर दिया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मोनालिसा जौहरी को नानपारा का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रीमती पूजा चौधरी को पयागपुर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। मिहींपुरवा के उप जिलाधिकारी श्री राम दयाल को सदर तहसील में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पयागपुर के उप जिलाधिकारी  श्री अश्विनी पाण्डेय को अतिरिक्त अधिकारी / अतिरिक्त मजिस्ट्रेट-प्रथम, बहराइच के पद पर तैनात किया गया है। जबकि कैसरगंज के उप जिलाधिकारी श्री अखिलेश कुमार सिंह को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ उप जिलाधिकारी (न्यायिक), कैसरगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण एवं कार्यभार परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About cmdnews

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply