Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / गोंडा: तुर्काडीहा में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव, 200 पौधों का हुआ वितरण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा: तुर्काडीहा में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव, 200 पौधों का हुआ वितरण

रिपोर्ट सुनील तिवारी, CMD NEWS

गोंडा, 03 जुलाई 2026। जनपद गोंडा के ग्राम पंचायत तुर्काडीहा में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए लगभग 200 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।

 

रेंजर पंडरी कृपाल सुशांत शुक्ला ने उपस्थित ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “वृक्ष धरती का श्रृंगार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए।”

 

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply