Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / गोंडा: सफाई कर्मचारी संघ ने मनाया 11वां स्थापना दिवस, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा: सफाई कर्मचारी संघ ने मनाया 11वां स्थापना दिवस, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

रिपोर्ट: सुनील तिवारी, सीएमडी न्यूज

गोंडा, 06 जुलाई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को अपने 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित लोहिया भवन निदेशालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम एवं प्रदेश महामंत्री मयंक ने किया। स्थापना दिवस के अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने केक काटकर संगठन के 11 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया। इस दौरान प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों एवं विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर निदेशक पंचायती राज, उत्तर प्रदेश से मुलाकात कर विस्तार से वार्ता की। बैठक में निदेशक पंचायती राज ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी उचित एवं लंबित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश संप्रेक्षक क्रांति सिंह, प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री सरवन पाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशन वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवराज, प्रदेश मंत्री राजू धुन सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply