Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बस्ती: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बस्ती: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: अवनीश कुमार मिश्रा, CMD News

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद बस्ती दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में थाना हरैया क्षेत्र स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, मंच व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply