Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / ताजपुर टेडिया में नवजीवन हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ग्रामीणों ने उठाया लाभ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ताजपुर टेडिया में नवजीवन हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ग्रामीणों ने उठाया लाभ

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल 

नानपारा (बहराइच)। नवजीवन हॉस्पिटल, नानपारा एवं प्रेरणा परियोजना (सहयोजक: कैथोलिक डायोसिस, लखनऊ एवं प्रायोजक: प्रभात तारा) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ग्राम ताजपुर टेडिया, नानपारा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाओं का लाभ प्राप्त किया। मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें भी नि:शुल्क की गईं, जिससे ग्रामीणों में शिविर को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

नवजीवन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आर.आर. निषाद ने बताया कि अस्पताल द्वारा समय-समय पर ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराई जा सकें और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर डॉ. कुलदीप निषाद, डॉ. सरबजीत सिंह एवं रोहित निषाद सहित अस्पताल की चिकित्सकीय टीम मौजूद रही और शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply