Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / कैसरगंज, बहराइच – गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कैसरगंज, बहराइच – गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

कैसरगंज, बहराइच। गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर माता भगवती कुंज आश्रम, नियामतपुर-परसेण्डी में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश मा० पदमसेन चौधरी की धर्मपत्नी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी फखरपुर श्री संजीव सिंह चौहान उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधि-विधान से यज्ञ पूजन किया।

आश्रम परिवार की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मा० पदमसेन चौधरी द्वारा स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा चौधरी ने किया।

महायज्ञ के दौरान विभिन्न वैदिक संस्कार सम्पन्न कराए गए। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए आहुतियां प्रदान कीं। अंत में भोजन प्रसाद एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

रिपोर्टर : जितेंद्र कुमार गौतम

CMD NEWS

About cmdnews

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply