Breaking News
Home / BREAKING NEWS / नो हेलमेट,नो पेट्रोल,आपका जीवन है अनमोल अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य लगाएं
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

नो हेलमेट,नो पेट्रोल,आपका जीवन है अनमोल अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य लगाएं

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

जीवन है अनमोल,सड़क पर खतरा न लें मोल विशेष अभियान (01 सितम्बर-30 सितम्बर)तक चलाये जा रहे यातायात सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 01.09.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात निरीक्षक श्री अजय पाल सिंह द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता कर जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुये बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चालन कर रहे वाहन चालकों को डीजल-पेट्रोल न दिया जाये। साथ ही लोगों को जागरुक करने हेतु अपने-अपने पेट्रोल पंप पर एक फ्लैक्सी लगवायें, जिसमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।

बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चालको को पेट्रोल/डीजल नहीं दिया जायेगा। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया। वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का पालन करने एवं दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर सुरक्षित चलने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp