Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / प्राथमिक विद्यालय को दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने नौनिहाल बच्चों को पढ़ने के लिए समर्पित किया।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्राथमिक विद्यालय को दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने नौनिहाल बच्चों को पढ़ने के लिए समर्पित किया।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 2/9/2025 विकास क्षेत्र उसावाँ के ग्राम मठुला में बनें प्राथमिक विद्यालय को दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने नौनिहाल बच्चों को पढ़ने के लिए समर्पित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार शिक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि उसावां ब्लाक क्षेत्र में कटरासादगंज,माधुरी नगला, उसहैत, भुण्डी,रसूलपुर नगला में राजकीय हायर सेकंडरी स्कूल खुलवा दिये गये हैं तथा उसावां राजकीय डिग्री कालेज बनकर शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि जहां हमारे पुराने स्कूल गंगा नदी में समा चुके हैं। वह भी पुन:बनाने का काम शुरू हो गया है।उन्होंने शिक्षक और अभिभावकों से बच्चों को समय से प्रतिदिन स्कूल भेजने की अपील की।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, पूर्व बीआरसी गयाराम भारती, राधेश्याम भास्कर, राजपाल सिंह, हबलदार सिंह कश्यप, जगदीश शाक्य, जबरसिंह कश्यप, आदि ने भी विचार व्यक्त किया।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply