Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / प्राथमिक विद्यालयों में *हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान*कार्यक्रम जोशोखरोस के साथ मनाया गया।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

प्राथमिक विद्यालयों में *हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान*कार्यक्रम जोशोखरोस के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 2/9/2025 अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर ब्लाक उसावां के एक सौ से अधिक प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में *हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान*कार्यक्रम जोशोखरोस के साथ मनाया गया।अध्यापकों और छात्र छात्राओं ने साथ शपथग्रहण के साथ प्रार्थना सभा कार्यक्रम मनाया उसके बाद विधिवत शिक्षण कार्य किया गया।संविलियन विद्यालय माधुरी नगला और सौंधामई में खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता की तो कार्यक्रम में और चार चांद लग गए।

*माधुरी नगला में हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान*कार्यक्रम में बोलते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि ऐसे गुरु महिमा तथा विद्यालय के प्रति सम्मान की भावना से जहां बच्चों में हमारे प्राचीन संस्कारों का विकास होगा वहीं समाज में भी विद्यालय के प्रति बेहतर सोच पैदा होगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक मंत्री रत्नेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।इधर खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने सौंधामई में भी कार्यक्रम में भाग लिया।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply