Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह ने किया कार्यशाला का उद्घाटन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह ने किया कार्यशाला का उद्घाटन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 13/08/2025 सलारपुर विकासखंड सभागार में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पी ए आई 2.0 ) की एकदिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह एवं डीपीएम आयुष आशीष तथा ए डी ओ पंचायत शिवकुमार ने मिलकर मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया ।

मास्टर ट्रेनर विकास सिंह एवं राजेश कुमार सक्सेना ने सतत विकास के 17 गोल तथा एल एस डी जी की 9 थीम जैसे गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, हरा भरा गांव, महिला हितेषी गांव, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ हीमास्टर ट्रेनर अरुण कुमार शेखर एवं कृष्ण चौहान ने पी ए आई ( पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स ) तथा टी एम पी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ।

जिला परियोजना प्रबंधक आयुष आशीष ने पी ए आई के पोर्टल पर डाटा कैसे फीड करना है जिसकेबारे में विस्तार पूर्वक समझाया।  ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह ने सभी प्रधानों से अपील की कि वह अपने ग्राम पंचायत में सभी थीमों पर कार्य करें । ए डी ओ पंचायत शिवकुमार ने सभी सचिवों से शीघ्र अति शीघ्र डाटा फीड करने का आग्रह किया साथ ही उन्होंनेकहा कि जैसे जनपद में सलारपुर ब्लाक की दहेमी ग्राम पंचायत ने अच्छा कार्य किया है । उसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायतें भी अच्छे अंक ला सकती हैं ।कार्यशाला में जलपान एवं भोजन की व्यवस्था उत्तम रही । इस अवसर पर गौरव कुमार , हिमांशु शर्मा,श्यामलाल , उर्मिला देवी , कांति देवी , विमला देवी, हरपाल आदि लोग मौजूद रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply