Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – वन विभाग की लापरवाही से सरकारी पेड़ पर चला कुल्हड़ा आरा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – वन विभाग की लापरवाही से सरकारी पेड़ पर चला कुल्हड़ा आरा

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

नानपारा (बहराइच) – वन रेंज नानपारा क्षेत्र के ग्राम मझौआ, जो रिसिया–कटलिया सड़क मार्ग पर स्थित है, में 13 अगस्त 2025 (बुधवार) दोपहर को सरकारी बिलायती इमली (जंगल जलेबी) का पेड़ काट दिया गया। यह पेड़ PWD की भूमि पर, मुख्य सड़क किनारे स्थित था और रिसिया वन चौकी से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर खड़ा था। दिनदहाड़े पेड़ पर कुल्हाड़ा चला और जिम्मेदार विभाग खामोश बना रहा। सवाल उठता है कि चौकी से इतनी नजदीक होने के बावजूद वन विभाग को भनक तक क्यों नहीं लगी? क्या विभाग गहरी नींद में था या फिर जानबूझकर आंख मूंदे बैठा रहा? पेड़ वर्षों पुराना और सरकारी पेड़ था। इसकी कटाई न सिर्फ पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है बल्कि सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाने का गंभीर मामला है।

अब देखना होगा कि वन विभाग इस खुलेआम हुई हरी लूट पर क्या कदम उठाता है, या फिर मामला फाइलों में दबा रह जाएगा। पीयूष गुप्ता रेंजर ने बताया स्टॉप को भेजा हैं।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp