Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आरटीओ ऑफिस में लाल-नीली बत्ती वाली इनोवा, नियमों की उड़ रही धज्जियां
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आरटीओ ऑफिस में लाल-नीली बत्ती वाली इनोवा, नियमों की उड़ रही धज्जियां

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज 

दिनांक -13-08-2025 गोंडा । जिला मुख्यालय स्थित आरटीओ ऑफिस में इन दिनों एक इनोवा गाड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है, जो लाल-नीली बत्ती लगाकर रोजाना परिसर में दस्तक देती है। इस गाड़ी पर न तो किसी विभाग का नाम दर्ज है और न ही मालिक की पहचान‌ स्पष्ट है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पहले ही लाल-नीली बत्ती के उपयोग पर रोक लगाने के सख्त निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन गोंडा के आरटीओ ऑफिस में इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गाड़ी लगभग हर दिन आरटीओ परिसर में देखी जाती है और अपनी रौबदार उपस्थिति से नियमों का मजाक उड़ाती है हैरानी की बात यह है कि इस गाड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। आरटीओ ऑफिस, जो वाहन नियमों के पालन के लिए जिम्मेदार है, वहां इस तरह की अनियमितता सवाल खड़े करती है। स्थानीय निवासियों में चर्चा है कि आखिर क्यों अधिकारी इस वाहन पर ध्यान नहीं दे रहे। क्या यह किसी प्रभावशाली व्यक्ति की गाड़ी है या फिर लापरवाही का नमूना? इस मामले में जानकारी लेने के लिए आरटीओ राजेश कुमार मौर्य से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि नियमों के प्रति उदासीनता को भी दर्शाता है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि जिला प्रशासन और परिवहन विभाग इस गाड़ी के खिलाफ क्या कदम उठाता है। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो यह जनता के बीच गलत संदेश जाएगा।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp