रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए भीषण विमान हादसे में हुई जनहानि को लेकर पूरा देश शोक की लहर में डूबा हुआ है। वही इस घटना को लेकर अयोध्या जनपद के विधानसभा रूदौली में ग्राम पंचायत सिठौली के पंचायत भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा एवं समाजसेवी श्री देवी प्रसाद लोधी के नेतृत्व में कैंडल जलाकर हादसे में मृत सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उपस्थित सभी ग्रामवासियों,समाजसेवियों एवं किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। विमान हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा एवं समाजसेवी श्री देवी प्रसाद लोधी ने कहा कि यह हादसा समस्त देशवासियों के लिए अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की। इस सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा देवी प्रसाद लोधी,ग्राम प्रधान शिव शरन उर्फ पप्पू यादव,पंचायत सहायक अरविंद यादव,आदर्श यादव,अभिषेक यादव,लवकुश यादव,मित्र सेन, धर्मराज चौहान,महादेव यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष किसान यूनियन शंकरपाल पांडे,जिला सचिव भोला सिंह टाइगर, तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, सुरेश रावत,लक्ष्मीकांत तिवारी, अरविंद कुमार,मकसूद अहमद, कमल तिवारी,उर्फ कल्लू पंडित मित्र सेन यादव महादेव यादव सहनी सहित सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel