रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – बाबा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कामाख्या घाट के गोमती नदी मे सुल्तानपुर जनपद के फत्तेपुर निवासी राजेंद्र का 17 वर्षीय पुत्र सौरभ शुक्रवार को अपने साथियों के साथ स्नान कर रहाथा। इसी दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस, गोताखोर और SDRF की टीम मौके पर पहुंच देर रात तक रेस्क्यू करती रही,लेकिन सफलता नहीं मिली थी। शनिवार सुबह रेस्क्यू टीम ने किशोर का शव नदी से बरामद कर लिया, पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त घटना के संबंध मे कामाख्याधाम चौकी प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि दूसरे दिन शव बरामद किया गया,मृतक के शव को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel