Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पेय जल जलापूर्ति का एक दिवसीय प्रशिक्षण काखंड विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन –
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पेय जल जलापूर्ति का एक दिवसीय प्रशिक्षण काखंड विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन –

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

पेय जल जलापूर्ति का एक दिवसीय प्रशिक्षण काखंड विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन 

बदायूँ6/12/2024 विकास खंड बजीर गंज केसभागार में ग्रामीण पेय जलापूर्ति के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी श्रीमती शैली गोविल , ए डी ओ पंचायत शशिकांत शर्मा , संदीप कुमार श्रीवास्तव , निरुपमा यादव द्वारा किया गया । प्रशिक्षक राजेश कुमार सक्सेना एवं कंसल्टेंसी इंजीनियर मीनाक्षी यादव ने हैंडओवर / टेकओवर प्रक्रिया के बारे में विस्तार सेजानकारी दी ।मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि हम लोग एक दिन में कितना पानी बर्बाद करते हैं -जैसे ब्रश करने में , दाढ़ी बनाने में ,नहाने / कपड़ा धोने में , टॉयलेट में , सफाई में , वाहन धोने आदि में । इसके लिए हम बाल्टी और मग का इस्तेमाल करने से दिन में लगभग 100 से 150 लीटर पानी बचा सकते हैं ।
दूषित जल के प्रभाव से जल जनित बीमारी जैसे पीलिया , हेपेटाइटिस , डायरिया आदि होती है । जल आधारित बीमारी मच्छर जनितरोग डेंगू , मलेरिया ,जे ई० तथा जल से त्वचा संबंधी बीमारियां होती हैं । इनसे बचने के उपाय के बारे में विस्तृत चर्चा की गई ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश सिंह चौधरी , भानु प्रताप , पवन पाठक , वीरपाल , आनंद भारती , अंशु , जैनुद्दीन , छत्रपाल , रजनी देवी एवं पंचायत सहायक हर्षिता , बबली , सरोज वाला , मुस्कान , संगीता , सीता कुमारी , अर्जुन कुमार , राजबाला , मियां जान , अनिल कुमार आदि मौजूद रहे । विशेष सहयोग लव कुमार सिंह , अभिषेक कुमार सिंह , कुलदीप सिंह , विशाल चौहान आदि का रहा साथ ही विकास योजनाओ पर भी चर्चा की गयी ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …

Leave a Reply

WhatsApp