Breaking News
Home / BREAKING NEWS / विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह गुरु गोरखनाथ के सर्वोच्च सम्मान से हुए सम्मानित
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह गुरु गोरखनाथ के सर्वोच्च सम्मान से हुए सम्मानित

रिपोर्ट राज कुमार पांडेय CMD न्यूज़ बस्ती 

विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह गुरु गोरखनाथ के सर्वोच्च सम्मान से हुए सम्मानित

 

बस्ती । विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रयागराज में महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन से लौटने के बाद यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अधिवेशन में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिये जाने और गीता को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में महासंघ निरन्तर चरणबद्ध ढंग से अपना अभियान जारी रखेगा।

महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि अधिवेशन में काशी, मथुरा, संभल के मामले प्रमुखता से उठाये गये और काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में सरकार से पहल का आग्रह किया गया। बताया कि अधिवेशन में बस्ती के कार्यवृत्ति को प्रदेश में पहला स्थान मिला। इस योगदान के लिये अमिताभ अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, दिग्विजय सिंह राना ने अखिलेश सिंह को गुरु गोरखनाथ के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। पूरे प्रदेश में दुबौलिया ब्लाक श्रेष्ठ रहा । विजय शंकर शुक्ला, राजकुमार मंटू चौधरी, विपिन सिंह, सतीश पाण्डेय ‘पप्पू’, बालकृष्ण सिंह को योगी आदित्यनाथ हिंदू रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

अधिवेशन में बस्ती से महासंघ के प्रदेश मंत्री दिग्विजय सिंह राणा, जिला संत प्रमुख धर्माचार्य प्रकोष्ठ बाबा जय प्रकाश दास, श्रीमती पूनम सिंह जिला अध्यक्ष मातृ शक्ति, जिला संयोजक मातृ शक्ति अमृता सिंह, अंकिता सिंह, संजू सिंह, अनसुईया पाण्डेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चंद्रशेखर कमलापुरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष, ओम सिंह, विजय, राजेश मद्धेशिया, राघवेन्द्र विश्वकर्मा आदि ने हिस्सा लिया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp