रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

गायत्रीनगर से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
रामायण दुर्लभ ग्रंथ व इसकी कथा मानवता का महामंत्र-आचार्य सुरेंद्र
सात दिवसीय चलने वाली इस संगीतमई कथा का 13 दिसंबर को होगा समापन
भागवत कथा से पूर्व गायत्रीनगर निकली भव्य कलश यात्रा
06/12/2024 मवई अयोध्या – विकास खंड मवई अन्तर्गत पटरंगा मंडी स्थित गायत्रीनगर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमई श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया।कथा से पूर्व व्यास आचार्य सुरेंद्र पांडेय व मुख्य यजमान जय प्रकाश मिश्र की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में कन्याओं महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए पौराणिक स्थल पक्का तालाब पहुंची।वहां से मातृशक्तियां कलश में जल भरकर शिवमंदिर जानकी मंदिर गायत्री मंदिर शीतला मंदिर का दर्शन पूजन करते हुए पुनः यात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।कथा व्यवस्थापक अनूप मिश्रा ने बताया प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा व्यास द्वारा कथा सुनाई जाएगी।प्रथम दिवस की कथा को लेकर मानस मर्मज्ञ कथा प्रवक्ता पंडित आचार्य सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि कथा के प्रथम दिवस भागवत महात्म्य को लेकर दुंदुभी की कथा सुनाई जाएगी।कथा व्यास ने श्री रामचरित मानस का महात्म्य बताते हुए इसे एक दुर्लभ ग्रंथ व श्रीराम कथा को मानवता का महामंत्र बताया।इस यात्रा में अमीरपुर गांव के अवधेश कुमार रावत विजय संकर वर्मा मटोले लाल जी राम मिलन रावत सहित गांव की महिलाएं सामिल रही।कलश यात्रा में मध्य प्रदेश खंडवा जिला मार्कण्डेय आश्रम के संत ब्रह्मचारी केशव दास जी महाराज आचार्य शिवेंद्र शुक्ला प्रतीक दूबे हनुमान दत्त पाठक मोनू तिवारी शिव कुमार मणि त्रिपाठी मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी अशोक तिवारी बृजेश मिश्र विजय मिश्र राकेश तिवारी अर्पित मिश्र आदित्य तिवारी कुलश्रेष्ठ तिवारी, सौरभ, गौरव, सहित कन्याएं महिलाएं शामिल रही।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel