Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / आयोध्या / स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास – रुश्दी मियां 
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास – रुश्दी मियां 

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS 

स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास – रुश्दी मियां 

06/12/2024 रुदौली,अयोध्या – शिक्षा क्षेत्र रुदौली के प्रसिद्ध सिटी पब्लिक स्कूल सोफियाना रुदौली अयोध्या में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक सप्ताह से विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी,खो-खो,100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता,रिले रेस,मार्च पास्ट आदि प्रमुख प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी मियां ने फीता काटकर किया। जिसमें समस्त अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी मियां’ विद्यालय की निर्देशिका डॉ० मासूमा कासिम जैदी प्रधानाचार्या असमा कासिम,डॉ आरिश जैदी,मसूद शेख,मो शाहरूख,उमेश खरे,नंद किशोर,शाह हयात मसूद गजाली मिया,फैशल आफाक,इरफान खान,इमरान खान चौधरी मतीन,राहिल अंसारी,एवं अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।

विद्यालय के प्रबंधक रुश्दी मिया ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर में होता है, स्वस्थ मस्तिष्क का विकास

अतः हमारे जीवन में खेल एवं व्यायाम का बहुत महत्व है, इसलिए हम सबको व्यायाम एवं खेल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करना चाहिए,जिससे तन मन स्वस्थ्य रहे। आए हुए सभी अभिभावकों को धन्यवाद किया।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp