Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / डीएम ने निराश्रित महिला पेंशन व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डीएम ने निराश्रित महिला पेंशन व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा 

 

डीएम ने निराश्रित महिला पेंशन व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

 

 

मिशन शक्ति अभियान 5वें चरण का जनपद में हुआ आगाज, महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने पर रहेगा जोर

डीएम ने अधिकारियों संग किया मिशन शक्ति अभियान पत्रको का विमोचन

बदायूँ 09 /10/2024  जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में मिशन शक्ति अभियान के 5वें चरण का जनपद में शुभारंभ कर अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन हेतु कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने व अन्य अधिकारियों ने अभियान के पत्रकों का विमोचन किया व निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 05-05 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। पांचवा चरण आगामी 90 दिवसों तक संचालित रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यालय में महिला हेल्प डैस्क की स्थापना कराने के लिए कहा तथा वहां एक महिला कार्मिक की तैनाती कर विभाग से संबंधित योजनाओं आदि की जानकारी आगंतुक महिलाओं को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी नगर निकायों में जहां महिलाओं व बालिकाओं का आवागमन ज्यादा संख्या में रहता है जैसे विद्यालयों के बाहर, भीड़भाड़ वाले मार्केट आदि में सीसीटीवी कैमरे और प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया तथा ग्राम स्तर पर भी विद्यालयों के बाहर व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी महाविद्यालयों, इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालयों में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित व अन्य महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबर की वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंनेे कहा कि नवरात्र चल रहा है और इसमें नौ देवियों की पूजा की जाती है। प्रदेश के सभी जनपदों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान पांचवें चरण का शुभारंभ किया जा रहा है।

जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनने पर जोर रहेगा तथा विभिन्न भागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसके चार चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन पर जोर दिया जा रहा है।

सरकार द्वारा महिलाओं बच्चों व आमजन के हितार्थ विभिन्न टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं तथा यह सभी संचालित हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन 181, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 102, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर लाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 व अग्निशमन सेवा 101 आदि संचालित हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना संचालित की गई है जिसमें छह चरणों में रूपए 25000 दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष आदि योजनाएं संचालित हैं। इसके अतिरिक्त शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस बीट व महिला बीट पुलिस अधिकारी, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र आदि भी संचालित हैं।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन कराया जाएगा तथा मंगल दलों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूकता रैली व गोष्ठियों का आयोजन भी कराया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने अभियान के लिए विभागवार निर्धारित दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सभी विभागीय अधिकारियों ने अपनी कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने निराश्रित महिला विधवा पेंशन के पांच व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। अभियान के लिए पुलिस विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच – बलहा का ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर शेरे बेचाई भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की गिरफ्त में, महीनो से लटकता ताला

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव बलहा, बहराइच – ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर शेरे बेचाई जिला बहराइच के …

Leave a Reply