गोण्डा: 04 सितम्बर को जनसुनवाई करेंगी महिला आयोग की सदस्य
cmdnews
01/09/2019
BREAKING NEWS, गोण्डा, प्रमुख खबरें
239 Views
04 सितम्बर को जनसुनवाई करेंगी महिला आयोग की सदस्य
आगामी 04 सितम्बर को महिला आयोग की सदस्य द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई की जायेगी। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुमन सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य में सितम्बर माह के प्रथम बुधवार 04 सितम्बर को जनसुनवाई करेंगी। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला उत्पीड़न की घटनाओं की भी समीक्षा करेंगी। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रोेबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि महिलाएं सर्किट हाउस में अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती हैं।
:-
रिपोर्ट लक्ष्मण कुमार गुप्ता