LUCKNOW:नर सेवा संस्थान द्वारा श्री भगवद्गीता का आयोजन
cmdnews
18/06/2019
उत्तर प्रदेश, प्रमुख खबरें
268 Views
आज शाम 17 जून 2019 को उमराव धर्मशाला, डॉलीगंज, लखनऊ में नर सेवा संस्थान द्वारा श्री भगवद्गीता का आयोजन कराया गया।
डॉ श्री संजयकृष्ण सलिल जी के मुखाविंदु से भगवान श्री कृष्ण की जीवनी का भक्ति भाव से आदर सहित व्याख्यान किया गया।
डॉ संजयकृष्ण सलिल जी नर सेवा संस्थान के सह संचालक है, यह संस्था दिव्यांगों का ऑपरेशन करा कर उन्हें दिव्यांगता से मुक्त कराती है। श्री संजय जी का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है।
नर सेवा संस्थान के कई सदस्य महामहिम राष्ट्रपति जी से कई बार पुरूस्कृत हो चुके हैं।
आज श्री भगवद कथा में जहाँ श्रीकृष्ण और शिशुपाल का संवाद का हुआ वही भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता पर भक्त भाव विभोर हो उठे। कहा जाता है कि जिस प्रकार सभी नदियों में गंगा नदी पावन होती है, वही सभी पुराणों में भगवद गीता सर्वपूजनीय है।
भगवद्गीता पूजन में लखनऊ के साथ साथ कई जिले के भक्त उपस्थित हुए, तथा श्री कथा का श्रवण कर आंनद की प्राप्ति की।
अभी भक्त श्री रास लीला पर भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे, तो वही कुछ भक्त संगीत की धुन पर थिरकने लगे।
श्री भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण का सम्पूर्ण जीवन का चित्रण हुआ है तथा उनके अवतार से लेकर महाभारत युद्ध की सारी गाथा का उल्लेख हुआ है। अंत मे श्रीकृष्ण के वैकुण्ठ वास होने का भी उल्लेख मिलता है।
श्री भगवद्गीता के रचयिता मुनि व्यास जी को माना जाता है, कथानुसार सुकदेव जी ने मुनि व्यास जी को भगवान की सारी लीलाएं सुनाई थी, और व्यास जी ने उसे कण्ठस्थ की बाद में उसकी रचना की।
कथानुसार श्री भगवद्गीता को सुन कर व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त होता है।
श्री मत भगवद्गीता समाप्त होने के बाद लोगो ने श्रद्धा पूर्वक आरतीपाठ किया और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने, तदनुसार भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर अनेको भक्त मौजूद रहे तथा सुदूर जिले से आये श्री कन्हैया लाल श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, वेद जी, घनश्याम जी, लक्ष्मण जी और अनेक भक्त गण मौजूद रहे।