Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अयोध्या / अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल।

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल।

ब्यूरो रिपोर्ट, सुधीर बंसल// सीएमडी न्यूज़

 

अयोध्या।।
मवई थाना की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेवरा रानेपुर के निकट डबल नहर से एक अभियुक्त को अवैध तमंचा बारा बोर व दो जिन्दा कारतूस बारा बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुदौली सर्किल के थाना मवई की पुलिस टीम द्वारा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए बीते मंगलवार को अभियान चला रही थी।कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार अपने हमराही कांस्टेबल जितेंद्र रॉय व मनोज कुमार यादव के साथ मौके पर पहुँच रानेपुर नेवरा के निकट डबल नहर से एक अभियुक्त इम्तियाज पुत्र स्व0 मेराज निवासी नेवरा मवई को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराधी संख्या 332/21 की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp