Breaking News
Home / Uncategorized / यूपी-112 ने बढ़ाया पुलिस का मान
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

यूपी-112 ने बढ़ाया पुलिस का मान

 

 गोंडा 26 जनवरी को जनपद गोण्डा के 8 पी0आर0वी0 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर आम जनमानस को मदद पहुंचाना यूपी-112 का मुख्य उद्देश्य है इसी के क्रम में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने की बात हो या कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की, यूपी-112 हर मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाने का काम किया है। गोंडा जिले में पुलिस विभाग का मान बढ़ाने वाले ऐसे 8 पी0आर0वी0 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में सराहनीय सेवाओं के लिए 1033 पी0आर0वी0 पुलिस कर्मियों को एडीजी-112 श्री असीम अरुण द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। ये है बेहतर रेस्पांस टाइम के नायक जिनको गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा 1- आरक्षी ओम प्रकाश यादव 2- आरक्षी अखिलेश चौरसिया 3- आरक्षी अनुज वर्मा 4- होमगार्ड चालक परमानंद तिवारी 5- होमगार्ड चालक पवन कुमार शुक्ला 6- होमगार्ड चालक अनिल कुमार पाण्डेय 7- होमगार्ड चालक राम प्रकाश दुबे 8- होमगार्ड चालक दीनदयाल पाण्डेय। इसके साथ ही जनपद गोंडा में संचालित चार पहिया वाहन पीआरवी 0859 व दोपहिया पीआरवी 3425 द्वारा पिछले 6 माह में अधिक से अधिक इवेंट्स निष्पादित करते हुए भी उत्कृष्ट रेस्पॉन्स टाइम बनाए रखा तथा कम से कम समय में पीड़ितों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराते हुए मदद की गई है। ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

रिसिया पॉवर हाउस विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से ग़ायब है एक हफ़्ते से बिजली

बहराइच:- रिसिया नगर में स्थित पॉवर हाउस में विगत कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई …

Leave a Reply