बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 9 जुलाई 2026 को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात रामप्रकाश एवं यातायात टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बस, चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस ने कुल 1,143 वाहनों का चालान करते हुए 12,84,500 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया। साथ ही 2 वाहनों को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त गलत अथवा अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाने वाले 11 वाहनों, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 63 वाहन चालकों तथा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। विभाग के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
