Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच। बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, मरम्मत की मांग
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच। बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, मरम्मत की मांग

बहराइच। विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

यह मार्ग नूरी चौराहा से बनकसही, इटावा, भंगहर और जानकी गांव होते हुए भारत-नेपाल सीमा मार्ग से जुड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी नानपारा के अवर अभियंता कमलेश कुमार रावत ने बताया कि यह सड़क बहराइच जनपद में स्थित है, लेकिन इसका निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य श्रावस्ती पीडब्ल्यूडी के अधीन है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …

Leave a Reply