नानपारा (बहराइच), 6 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह के उपलक्ष्य में सोमवार को नानपारा विधानसभा क्षेत्र में भव्य PDA भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) जी.एस. निरंजन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भंडारे में पूर्व मंत्री यासर शाह ने पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में उत्साह और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह के अवसर पर सेवा, सद्भाव और जनसंपर्क के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर जी.एस. निरंजन ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और जनसेवा की भावना को मजबूत करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। पूर्व मंत्री यासर शाह ने भी सभी को जन्मदिन सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव (क्रांतिकारी)
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
