ओवरलोड ट्रैक्टर मय ट्रॉली सहित तेज रफ्तार से पीछे से मोटरसाइकिल सवार एक शिक्षक और एक शिक्षिका को पहले टक्कर मारी फिर रौंदते हुए भाग गई, दोनों की हालत बहुत ही गंभीर है। घटना दिनांक 20/01/2025 दिन मंगलवार की है।

सरकारी कंपोजिट विद्यालय गोदौंरा थाना रिसिया जिला बहराइच की प्रधानाचार्य रेनू निषाद अपने सहध्यापक संजय वर्मा के साथ उनकी मोटरसाइकिल से संकुल मीटिंग के लिए प्राथमिक विद्यालय ग्राम सैदा पसियन पुरवा, थाना रिसिया जिला बहराइच को जा रहीं थी। रास्ते में ही ग्राम अमवा के पास ही पीछे से एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ आया और दोनों शिक्षक संजय वर्मा और रेनू निषाद को टक्कर मारकर कर रौंदते हुए निकल गया, उसके थोड़ी दूर पर ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली को वहीं छोड़ कर भाग गया। ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का था, जोकि स्वराज कंपनी का था और उसका इंजन नंबर 39 1354/EE002265A, चेचिस नंबर WVTE30427104895, मॉडल 735 FE था।
इस घटना में शिक्षक संजय वर्मा घायल हो गए तथा प्रधानाचार्य रेनू निषाद की हालत बहुत नाजुक है, उनके सिर, पैर और पीठ पर काफ़ी चोटें आई हैं। प्रधानाचार्य रेनू निषाद को तत्काल इलाज के लिए निकट के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ से हालत और बिगड़ने लगी तो अशोका अस्पताल बहराइच में भर्ती करवाया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी रेनू निषाद के लड़के सूरज निषाद उर्फ अभिषेक के द्वारा थाना रिसिया में दी गई। हालत चिंताजनक बनी हुई है।
रिपोर्ट- मुकेश श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel