रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन अस्पताल और एक पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने गायघाट और मटिया मोड़ क्षेत्र में स्थित असगरी पैथोलॉजी सेंटर और चंदन हॉस्पिटल को सील कर दिया। वहीं तेजस हॉस्पिटल पर विभागीय ताला जड़ दिया गया, क्योंकि संचालक छापेमारी की भनक लगते ही अस्पताल बंद कर फरार हो गए थे। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध संस्थानों में हड़कंप मचा हुआ है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
