रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच- थाना मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम गोपिया निवासी अंगद कुमार की पत्नी रहस्यमय हालात में घर से लापता हो गई। युवक ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी अंजली 10 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे बाजार से सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
प्रार्थी के अनुसार, जाते समय उसकी पत्नी अपने साथ करीब ₹22,000 नकद और लगभग चार तोले सोने के जेवरात भी ले गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
गायब महिला की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। रंग सावला, नाक लंबी और चेहरा गोल है। वह नीले रंग की साड़ी और ब्लाउज पहने हुए थी।
मामले में मोतीपुर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अंगद कुमार ने पता लगाया तो कहना है कि उसकी पत्नी को रिंकू सिंह पुत्र झोथू सिंह निवासी बजरिया थाना नानपारा अपने साथ ले गया है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel