रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बलहा (बहराइच)। बलहा क्षेत्र के सरयू नदी किनारे स्थित गांवो में स्थानीय मंदिरों में सुबह से जलाभिषेक भक्तों ने शुरू कर दिय है। ग्राम पतरहिया के बगियापुरवा के निकट स्थित मंदिर बंजारिया गांव स्थित गांव के स्थान मंदिर पर भक्तों ने जल भगवान शिव को चढ़ाया और जयकारे लगाए और महंत श्री श्री 108 श्री मलवासपुरी नागा बाबा के साथ गांव के लोगों ने बैठ पर भगवान नाम का चर्चा महिमा मंडन किया। दशकों पुराने दुर्गेश्वरनाथ मंदिर बंजारिया में सावन के प्रथम सोमवार पर “बोल बम” और शिवभजनों की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पुजारियों और भक्तों ने मिलकर भजन-कीर्तन किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।
इसी मंदिर के बगल में स्थित देवी माता मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने माथा टेककर पूजा-अर्चना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने बंजारिया में मंदिरों के पास सरकारी जमीन को कब्जा करके उसी में शराब की दुकान खोले जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे धार्मिक माहौल पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
