Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / मवई अयोध्या – हर घर तिरंगा अभियान से स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ का उत्सव – राम चन्द्र यादव
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मवई अयोध्या – हर घर तिरंगा अभियान से स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ का उत्सव – राम चन्द्र यादव

 

मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

रूदौली विधानसभा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड रूदौली के कम्पोजिट विद्यालय शुजागंज के परिसर में आयोजित हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विधायक रामचन्द्र यादव व विशिष्ट अतिथि बी डी ओ अखिलेश गुप्ता रहे।
विधायक ने अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों के साथ विद्यालय परिसर में पीपल,बरगद,व पाकड़ के पेड़ लगा कर वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश के प्रधानमंत्री के निर्देशन में अमृत महोत्सव कार्यक्रम मना रहा है।और इसी के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस अभियान से हमे उन वीर जवानों के बलिदान व देश प्रेम को याद करने का अवसर मिल रहा है।और शहीदों के बलिदान को हम भूल न जाएं इसलिए हर घर मे तिरंगा फहराया जाएगा यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा आज भारत के नागरिकों के हृदय में व भारत के कण कण में देशप्रेम व्याप्त है और अमृत महोत्सव का उल्लास देखते ही बन रहा है।
बी डी ओ अखिलेश गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशानुरूप हर घर मे तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि पूरे ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में जोर शोर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।और अमृत महोत्सव में हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके उसकी दिशा में कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान विधायक रामचन्द्र यादव ने लोगो को तिरंगा वितरित किया व घर पर ध्वजारोहण करने के लिए प्रेरित किया साथ ही विधायक ने छात्र छात्राओं की तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आलोकेश रंजन वर्मा व आभार ज्ञापन खण्ड शिक्षा अधिकारी रामशंकर ने दिया।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत,प्राशिसं के अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता रामकृष्ण गुप्ता,ग्राम प्रधान आनन्द गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता वर्मा,अशोक यादव,अशोक वर्मा,राजकुमार शर्मा,दीपक वर्मा,अखिलेश यादव,अमरनाथ मौर्या,क्षितिज पटेल,वंदना यादव,ज्योति तिवारी,संगीता यादव,विवेक यादव,मनोज कुमार,अनीता यादव,विभा सिंह,फूलचन्द्र,पूजा वर्मा सहित अन्य शामिल रहे।

About Ayodhya cmd news

Check Also

बहराइच – मंदिरों से गहने चोरी करने वाला आरोपी शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर से …

Leave a Reply