दिनांक 27-09-2021 गोंडा
सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गोंडा के साल पुर बाजार में पंचायत कर माँग पत्र सौपा जिसमें कारपोरेट समर्थक तीन कृषि काले कानून समाप्त किया जाए बिजली बिल अध्यादेश 2021 रद्द किया जाए कृषि उपज को लागत मूल्य से डेढ गुना समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी कानून बनाया जाए पराली जलाने के बहाने जुर्माना लगाने का कानून रद्द किया जाए इस मौके पर जिला महासचिव सदानंद दूबे,जिला संगठन मंत्री हरि भान यादव,जिला सचिव राज दत्त वर्मा,सदर तहसील अध्यक्ष रूमन शुक्ला,राम बरन वर्मा मंडल प्रवक्ता,राम दल पटेल,मंडल महासचिव शिव राम उपाध्याय, राज नरायण दूबे,बाबा माहेश्वरी गोस्वामी,जगदंबा प्रसाद वर्मा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
